रिपोर्ट-सोमराज वर्मा
प्रयागराज : जनपद में ऑपरेशन माफ़िया के तहत पूर्व सांसद माफ़िया अतीक़ अहमद के गुर्गे और हार्ड कोर क्रिमिनल एजाज अख्तर के अवैध निर्माण पर विकास प्राधिकरण ने कार्यवाही की है, धूमनगंज थाना क्षेत्र के उमरी में एजाज का 700 वर्ग गज में बना घर बिना नक्शा पास कराये बना हुआ था, एजाज अख्तर अतीक़ गैंग का खास सदस्य है इसके ऊपर धूमनगंज और कौशाम्बी के कई थानों में दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं ।
दरअसल उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश से माफियाओं और बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए विशेष अभियान चला रही है जिसके तहत प्रयागराज में अब तक 43 माफ़िया और हिस्ट्रीशीटरों के अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चलवा कर इनके आलीशान माकानों और व्यवसायिक कॉमप्लेक्स को ज़मींदोज़ किया जा चुका है, इसी कड़ी में विकास प्राधिकरण ने माफ़िया अतीक़ अहमद के खास शूटर और हार्ड कोर क्रिमिनल एजाज अख्तर के दो मंजिला आलीशान मकान को 3 बुल्डोजर लगा कर खंडहर में तब्दील कर दिया, अतीक़ के इस गुर्गे ने धुमनगंज के उमरी इलाके में अपने रसूख के बल पर विकास प्राधिकरण से बिना एप्रूवल के मकान बनाया था, जिसे पीडीए ने ध्वस्त कर दिया है, एजाज अख्तर पर धूमनगंज और कौशाम्बी के थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, पुलिस पर हमले और अपहरण के दर्जनों मामले दर्ज हैं अभी हाल ही में इसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है, साल भर पहले इसने मिर्ज़ापुर से प्रयागराज पेशी पर आने के दौरान दो सिपाहियों पर हमला करके भागने की कोशिश भी की थी, एजाज अख्तर ने अतीक़ के इशारों पर कई वारदातों को अंजाम दिया है ।
0 Comments