रिपोर्ट-जैगम हलीम
पुलिस की सक्रियता जानने के लिए स्कूटी से स्वयं आईजी रेंज प्रयागराज केपी सिंह के साथ निकल कर शहर का भ्रमण किया, इस दौरान एडीजी ने स्वयं की स्कूटी चोरी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी स्कूटी चोरी की सूचना पर प्रयागराज पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की गयी, चेकिंग के दौरान थाना शाहगंज पुलिस के द्वारा उन्हें रोक कर चेक किया गया, हेलमेट निकालने पर स्वयं एडीजी को देखकर पुलिस कर्मी घबरा गए, उसके बाद एडीजी के द्वारा जनपद प्रयागराज के थाना शाहगंज का औचक निरीक्षण किया गया जहाँ महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना रजिस्टर,विवेचना रजिस्टर और अभिलेखों की जांच कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
0 Comments