Ticker

6/recent/ticker-posts

पुरामुफ्ती थाना से कुछ दूरी पर चोरों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम, प्लाट से चोरी हुआ कई जरूरी सामान ....

रिपोर्ट-राजकुमार

कौशाम्बी : जनपद में थाना पुरामुफ्ती से कुछ ही दूर मनौरी रोड पर डाक्टर विजय नाथ कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय रामधन कुशवाहा का आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल स्थित है, डॉक्टर ने थाना पूरमुफ्ती में लिखित शिकयत करते हुए कहा कि उसी हास्पिटल के पीछे प्लाट खरीद कर मकान का निर्माण करा रहे हैं, उसी निर्माण कार्य और कुछ निर्माण के सामान के देख रेख की सुरक्षा के लिए वहां सीसीटीवी कैमरा लगवा रखा है लेकिन चोरों को सीसीटीवी कैमरा रास नहीं आया, दिनांक 3 जनवरी 2021 को चोरों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़कर प्लाट में रखी मशीन उठा ले गए, दूसरे दिन 4 जनवरी 2021 को घर में घुसकर 2 फर्मा चुरा ले गए, चोरों की चोरी करते हुए सारा कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, इस क़दर चोरों के हौसले बुलंद देखकर वहां के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है कि कब चोर आएंगे और क्या चुराके ले जाएंगे, किसी को कुछ पता ही नहीं चल पायेगा, इससे जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं पुलिस की गस्त में लापरवाही होती नजर आ रही है, नहीं तो चोरों की क्या हिम्मत की चोर अपने मंसूबों में कामयाब हो जाए ।

Post a Comment

0 Comments