रिपोर्ट-फरहान अहमद
कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना अंर्तगत हसनपुर में गांव के रहने वाले ज्ञान सिंह का पुत्र शिवा उम्र 2 वर्ष जो अपने घर के पास समय लगभग 5 बजे खेल रहा था, तब वह बच्चा शाम 7 बजे तक घर नही पहुचा तब उसकी मां और परिवारीजन, ग्रामवासियों द्वारा बालक की खोज बीन सुरू की जाने लगी, काफी समय तक समस्त संदिग्ध स्थानों पर खोज जाने के उपरांन्त जब बालक नही मिला तब लोगो द्वारा यह पता चला कि निर्मल उर्फ बच्चा द्वारा उच्च बालक को अपने साथ अपने घर लेकर जाते देखा गया था, जिसके उपरांन्त बालक के परिवारीजन और ग्रामवासियों द्वारा उच्च राम सुरत पुत्र स्वर्गीय दुर्गा के घर में तलाशी ली गई तो घर के अन्दर रखे स्टील के टंकी जिसमें उपले भरे थे, उपले हटा कर देखा गया तो टंकी के अन्दर बालक मृत पड़ा था, मौके से अभियुक्तगण फरार हो गये थे, पुलिस अधिक्षक ने इस घटना के अनावरण में अपनी पुलिस टीम को लगा दियआ, जिसके बाद 24 घंटो के अन्दर किसी तरह कातिल को हिरासत में ले लिया गया, कढ़ाई से पूछ तांच करने पर निर्मला उर्फ बच्चा ने बताया के साहब मेरी पुत्री की लड़की करीब 1 माह पुर्व गांव में ही मर गयी थी, हम लोगो का सक था कि शिवा के परिवार के लोगों द्वारा किसी तांत्रिक से जादू टोना कराकर हमारे परिवार की लड़की की हत्या कर दी गई थी, इसी लिए हमने भी घटना को अंजाम दिया है, इसके उपरांन्त पुलिस ने उन तीनों राम सुरत पुत्र स्वर्गीय दुर्गा, रामरती उर्फ रजुला पत्नी राम सुरत, निर्मला उर्फ बच्चा पुत्री रामसूरत आरोपी के ऊपर मु०अ०सं० 62/2021 धारा 302/201 भादवि० पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया ।
0 Comments