Ticker

6/recent/ticker-posts

मन्त्री जल शक्ति की अध्यक्षता में भारत स्काउट एवं गाइड परिषद उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक बैठक हुई सम्पन्न...


रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी


प्रयागराज : जनपद में भारत स्काउट एवं गाइड संस्था को आगे बढ़ाने, वित्तीय समस्याओं,जनपद स्तर पर संस्थान को मजबूती प्रदान करने पर किया गया है। विचार-विमर्श मन्त्री जी ने संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बतायी गयी समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण करने का दिया आश्वासन स्काउट एवं गाइड हमें प्रकृति के प्रति प्रेम, दूसरों के लिए जीना, पशुओं से प्यार,संस्कार व आचरण की देता है, मन्त्री, जल शक्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग डॉक्टर महेन्द्र सिंह ने राज्य शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान सीमेट में भारत स्काउट एवं गाइड परिषद की प्रादेशिक बैठक की अध्यक्षता किया । बैठक में भारत स्काउट एवं गाइड संस्था को आगे बढ़ाने एवं वित्तीय समस्याओं को दूर करने, जनपद स्तर पर संस्थान को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया, मंत्री जी ने इस अवसर पर कई जनपदों से आये हुए संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बतायी गयी समस्याओं को सुना व उनके निराकरण के लिए आश्वस्त किया, मंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस संस्था का लाभ भारत के युवाओं को प्राप्त होना चाहिए, कहा कि संस्था में अनुशासन का बहुत बड़ा महत्व होता है। स्काउट एवं गाइड का निर्धारित ड्रेस को पहनने के बाद अपने अंदर अनुशासन की भावना जागृत होती है यह ड्रेस ही संस्था की पहचान है, यह हमें अपने आप पर भरोसा करना और अपनी विश्वसनीयता बनाये रखने के लिए प्रेरणा देता है, स्काउट एवं गाइड हमें प्रकृति के प्रति प्रेम, दूसरों के लिए जीना, पशुओं से प्यार, संस्कार व आचरण की शिक्षा देता है 10 से 16 वर्ष के बच्चों को इस संस्था के द्वारा पूर्णरूप से भावी भविष्य के लिए तैयार किया जाता है संस्था से जुड़ने के बाद बच्चें में सेवा एवं दया भाव आ जाता है, उन्होंने संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि आपका प्रयास बहुत बड़ा है और इस संस्था से बहुत लोग जुड़े है।मंत्री जी ने कहा कि हमें कोई एक वर्ष तय कर लेना चाहिए कि ये संस्था जल संरक्षण के लिए लगातार एक वर्ष तक लगकर इस सम्बंध में कार्य करें, इसी प्रकार हर वर्ष किसी एक कार्य का संकल्प लेकर उसे पूरा करें, इस कार्य में सरकार द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया जायेगा, उन्होंने संस्थान को हर माह अपने संस्थान द्वारा कराये गये विशेष कार्यों के बारे में एक पत्रिका निकालने का सुझाव दिया जिससे संस्थान के द्वारा किये जा रहे कार्यों का प्रचार-प्रसार होगा, उत्तर प्रदेश के भारत स्काउट एवं गाइड को पूरे भारत में नम्बर वन बनाना है आप लोग अपने-अपने जिलों में अच्छा कार्य करें, हम-सब मिलजुल कर इस वर्ष कुछ नया और अच्छा करने का संकल्प लें, कोविड में भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा किये गये कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश स्तर व जिले स्तर पर अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत किया जायेगा, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ आप लोग अपना कार्य करें, मन्त्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का भारत स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण संस्थान उत्तराखण्ड में बन रहा है, उसमें जगह-जगह से प्रशिक्षार्थी भी आयेंगे, जिससे संस्थान की आय भी बढ़ेगी, उन्होंने आश्वस्त किया कि संस्थान का मुख्यालय जो कि लखनऊ में स्थित है उसे और बड़ा और भव्य बनाने का आश्वासन दिया ।

Post a Comment

0 Comments