ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद में चरखारी विकास खण्ड गगौरा धाम के अंतर्गत आने वाले ग्राम जतौरा में बजरंग बली मंदिर प्रांगण में गणेश पूजन के साथ साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आसपास के गावों से आई सैकड़ों महिलाओं ने विष्णू महायज्ञ वर्षगांठ का गणेश पूजन में सम्मिलित होकर कलश यात्रा को बजरंगबली मंदिर से निकाल कर आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कराया गया, कलस यात्रा में श्रद्धालुओं ने अपने सर पर कलश रखकर पूरे गांव में भ्रमण किया, जिसके बाद पूजन विधि कराते हुए यात्रा को स्थागित किया गया, कलश यात्रा के आयोजक ने बताया कि अभी यह पूजन विधि विधान के साथ कई दिनों तक चलता रहेगा, इस कलश यात्रा में आसपास के तमाम भक्तगण मौजूद रहे ।
0 Comments