रिपोर्ट-विनय कुमार
कौशाम्बी : जनपद के सराय अकिल क्षेत्र बेनीराम कटरा स्थित पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस समारोह में जनपद के सभी सम्मानित पत्रकार को आमंत्रित किया गया है यह सम्मान समारोह जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष द्वारा आए हुए सभी पत्रकार बंधु को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस संगठन के माध्यम से पत्रकरो का हौसला बढ़ाया गया, हमेशा संगठन के साथ रहने का आवाहन किया और कहा गया कि पत्रकारों की हित की लड़ाई में उनके साथ रहेंगे, पत्रकारों के साथ उनके सुख दुख में हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलने का भरोशा दिलाया गया। सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया गया एवं कहा गया कि सभी पत्रकार बन्धु अपने है वह चाहे जिस बैनर या संगठन में काम करते हो उनके साथ उत्पीड़न होता है, यदि हमारा बन्धु गलत नही तो यह उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे व संगठन उनके साथ रहेगा, इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से सुरेश सिंह, जैगम हलीम, अमन विश्वकर्मा, मोहम्मद अहमद, शिव शंकर, अजीज अहमद, अशरफ कमर, आदि सैकड़ो पत्रकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
0 Comments