Ticker

6/recent/ticker-posts

अमावस्या पर्व पर श्रद्धालुओ ने भारी संख्या में गंगा, जमुना, सरस्वती के संगम में किया स्नान, उमड़ा जन शैलाब...


रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी


प्रयागराज : जनपद के माघ मेला में श्रद्धालुओ ने लगाई डुबकी और किया स्नान माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या कहलाती है, इस वर्ष मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या 11 फरवरी दिन गुरुवार को है, मौनी अमावस्या को मौन व्रत रखने से व्यक्ति का आत्मबल दृढ़ होता है, माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ 10 फरवरी को देर रात 1 बजकर 8 मिनट पर हो रहा है, जो 11 फरवरी को देर रात 12 बजकर 35 मिनट तक है ऐसे में उदया तिथि 11 फरवरी को प्राप्त हो रही है, ऐसे में मौनी अमावस्या 11 फरवरी को होगी, 11फरवरी को ही मौनी अमावस्या का स्नान, दान, व्रत, पूजा पाठ आदि किया जाएगा, इस बार मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर शाम 4 बजे तक 2800000, लोगो से लेकर 30 लाख तक लोगों ने स्नान किया है ।

Post a Comment

0 Comments