Ticker

6/recent/ticker-posts

सांसद फूलपुर के द्वारा विकास खण्ड परिसर फूलपुर में दिव्यांगजनों को उपकरणों का किया गया वितरण...


रिपोर्ट-हरिओम केशरवानी


प्रयागराज : जनपद में दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री नन्द किशोर याज्ञिक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा शुक्रवार को संचालित कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण योजनान्तर्गत विकास खण्ड परिसर फूलपुर में अपरान्ह 12 बजे कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।


कार्यक्रम में श्रीमती केशरी देवी पटेल, माननीय सांसद, फूलपुर, प्रयागराज के कर-कमलों द्वारा दिव्यांगजनों को 100 ट्राईसाइकिल, 5 कान की मशीन, 9 व्हील चेयर एवं 5 स्मार्ट केन, 1 एमआर किट 6 जोडी वैषाखी एवं 53 विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र यूडीआ0डी कार्ड का वितरण किया गया, कार्यक्रम में श्रीमती गीता सिंह, ब्लाक प्रमुख, श्री अष्वनी कुमार द्विवेदी जिला अध्यक्ष गंगापार, भारतीय जनता पार्टी, कविता तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी, फूलपुर एवं श्री प्रवीण कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रयागराज एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे ।


Post a Comment

0 Comments