ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 31 जनवरी 2021 की रात्रि समय लगभग 3 बजे वाराणसी कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के जहानाबाद नामक स्थान के पास महाराष्ट्र से इनोवा कार से आये 3-4 अज्ञात बदमाशों द्वारा वाराणसी से आ रही काली स्कार्पियो यूपी 65 सीबी 0006 को ओवरटेक करके रोक लिया गया, जिसके बाद उसमे सवार अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की नियत से स्कार्पियो के ड्राइवर विनोद कुमार राऊत पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, अन्य ड्राइवर हरिनाथ यादव को संकेतिक रूप से हाथ पैर बांधकर फेंक दिया था साथ ही काली स्कार्पियो समेत उसमे रखे 4 करोड रूपये लूटकर फरार हो गये थे, इस सूचना पर तत्काल थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी मे मु0अ0सं0 50/21 धारा 394 भा0द0वि0 बनाम 3-4 व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत कर शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन मे टीमे गठित की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी सघन पूछतांछ एवं अन्य महत्तवपूर्ण साक्ष्यो के संकलन कर उनके विश्लेषण से घटना का शीघ्र एवं सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर लिया है ।
इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी हेतु एक टीम चित्रकूट, सतना मैहर के रास्ते महाराष्ट्र रवाना हुई थी, इसी बीच रास्ते मे पता चला कि एक स्लेटी रंग की इनोवा, 3 व्यक्ति काफी मात्रा मे रूपयो के साथ शिवनी मध्य प्रदेश के कुरई थाना के द्वारा बरामद की गयी है, शिवनी म0प्र0 पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 31 जनवरी 2021 को प्रेस वार्ता भी की गयी थी जिसमे पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट कहा गया कि जनपद कौशाम्बी में जो लूट हुई है वह इन्ही लोगो के द्वारा की गयी है तथा जो पैसा बरामद हुआ है वह उसी लूट से सम्बन्धित है, परन्तु विशेष यह है कि लूट की घटना का सफल अनावरण कौशाम्बी पुलिस द्वारा अभिलम्ब ही कर लिया गया था ।
0 Comments