रिपोर्ट-ईश्वर साहू
प्रयागराज : जनपद में विधानसभा शहर पश्चिमी के वासियों को अब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कौशाम्बी नहीं जाना पड़ेगा, अभी तक प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा रिफर होने पर कौशाम्बी जिला अस्पताल जाना पड़ता था, तदुपरांत कौशाम्बी से गंभीर बीमारी होने पर प्रयागराज अस्पतालों पर रिफर किया जाता रहा हैंक्ष, जिससे आम नागरिकों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, शहर पश्चिमी वासियों की मांग पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पहल किया और महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय उत्तर प्रदेश ने जनपद प्रयागराज विकास खंड कौड़िहार द्वितीय यानी भगवतपुर क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज के स्तर से किए जाने का शासनादेश जारी किया गया है, महानिदेशक देवेंद्र सिंह नेगी ने मंडला आयुक्त प्रयागराज की आख्या पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कौशाम्बी के स्थान पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज द्वारा संचालित करने का निर्देश दिया है, जिसमें भवन, मानव संसाधन, साज सज्जा एवं उपकरणों सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज को हैंडओवर करने का निर्देश दिए गए हैं, जिससे उपस्वास्थ्य केंद्र अहमदपुर पावन, जनका, मंदरी, पीपलगांव, कोटवा, नीवां, भगवतपुर, बमरौली, तियारा, फतेहपुर घाट, सल्लाहपुर, असरौली, मनौरी, टिकुरी, करेंहदा, मदारीपुर, बक्शीमोड़ा, असरावल कला तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरामुफ्ती, कादिलपुर, असरावल कला अब प्रयागराज स्वास्थ्य विभाग के अधीन हो जायेंगे ।
0 Comments