ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में मंगलवार को मनौरी बाजार के बाला जी गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मनौरी इकाई में युवा व्यापार मंडल के गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मनौरी बाजार के तमाम युवा व्यापारियों को उनकी जिम्मेदारी को देखते हुए मंडल में पदाधिकारी चुना गया ।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रांतीय महामंत्री रमेश कुमार अग्रहरि के कुशल निर्देशन और कौशाम्बी के जिलामहामंत्री प्रवेश कुमार केशरवानी, वरिष्ट जिलाउपाध्यक्ष अरविंद कुमार केशरवानी तथा मनौरी बाजार इकाई के अध्यक्ष सुधीर कुमार केशरवानी, महामंत्री उमेश कुमार केशरवानी, दीपू राजा भैया, कोषाध्यक्ष नीरज केशरवानी एवं सभी व्यापारियों के समक्ष मनौरी में युवा व्यापार मण्डल का गठन किया गया ।
जिसमें अध्यक्ष पद के लिये सर्व सम्मति से अंकित कुमार केशरवानी, महामंत्री पद के लिए रजत केशरवानी, अनूप केशरवानी, अमन केशरवानी, कोषाध्यक्ष पद के लिए शरद केशरवानी, उपाध्यक्ष पद के लिए विजय प्रकाश केशरवानी, शुभम गुप्ता,पंकज कुमार केशरवानी भानू नेता, आर राज कुमार केशरवानी, पवन केशरवानी, हिमांशू केशरवानी, मोहन लाल केशरवानी गुड़ वाले, सत्य प्रकाश केशरवानी, मंत्री पद के लिए गौरव केशरवानी, मनीष कुमार केशरवानी, महेंद्र कुमार, कौशल कुमार, राहुल कुमार केशरवानी, विशाल केशरवानी, गौरव केशरवानी, प्रिंस केशरवानी, संगठन मंत्री पद के लिए पवन केशरवानी, अमन केशरवानी, राहुल केशरवानी तथा प्रियांशू केशरवानी को चुना गया, इस दौरान प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसमें सभी ने पूरी निष्ठा के साथ अपनी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की शपथ ली है, व्यापार मंडल के इस कार्यक्रम में मनोहरी बाजार के सैकड़ों व्यापारियों समेत संभ्रांत व्यक्तिगण मौजूद रहे ।
0 Comments