Ticker

6/recent/ticker-posts

भैरों भीटी के पास भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के किसानों ने भारत बंद के समर्थन में किया जीटी रोड जाम...


रिपोर्ट-फरहान अहमद


कौशाम्बी : जनपद में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर भारत बंद के समर्थन में शनिवार को पन्नोई गांव के इकबाल ब भीटी देह माफी में प्रदर्शन कर जीटी रोड को जाम कर दिया ।

आपको बता दें कि भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को किसानों की समस्याओं को लेकर भारत बंद के समर्थन में भीटी देह माफी में प्रदर्शन कर जीटी रोड जाम किया, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पारित तीनों अध्यादेश किसान विरोधी हैं, इस अध्यादेश को फौरन रद्द किया जाना चाहिए, किसानों और मजदूरों की कोरोना महामारी में कमर टूट गई है उनके कर्जों को माफ किया होना चाहिए और सरकार बिजली के बढ़े दरों को कम करे, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करे, जेल में बंद किसानों को रिहा कर उनके ट्रैक्टर वापस करे, अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने वहीं पर राष्ट्रपति को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन क्षेत्राधिकारी श्यामकांत को सौंप दिया, इस कार्यक्रम में प्रिया त्रिपाठी, श्यामबाबू, विनय शंकर पांडेय, रोहित कुमार, दिलकुमार, यशवंत सिंह, भारतलाल, बिट्टन देवी, मेड़िया, सोनू कुमार, रामशरन, शिवराम, मिथुन कुमार, तेजबहादुर और रमेश कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

Post a Comment

0 Comments