Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में कुकुरमुत्ता की तरह उपजे छुटभैया नेता, वार्ड नम्बर 48 में ठग विद्या का खेल रहे खेला....

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की घोषणा के बाद जैसे ही आरक्षण जारी हुआ छुटभैया नेताओं की बल्ले बल्ले हो गई है, जिला पंचायत के वार्ड नंबर 48 में इन दिनों छूटभैया नेताओं ने हवा में घमासान मचा रखा है, वार्ड नंबर 48 के जिला पंचायत सदस्य के चुनावी मैदान में उतरे छुटभैया नेताओं में कोई खनन माफिया है तो कोई दारू माफिया है, तो कोई भूमाफिया है, कोई गजेड़ी है, कोई नसेड़ी है कोई मुजरा का शौकीन है ऐसे ही नमूनों में तमाम छुटभैया नेता लोगों को ठग विद्या बता रहे हैं, इस बार 2021 में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में छुटभैया नेता रोजाना वार्ड नंबर 48 अंतर्गत गांवों में जाकर अराजकतत्वों के बीच में दारू, मुर्गा का वितरण कर रहे हैं, अब वार्ड नंबर 48 की जनता को देखना यह है कि कौन सा नेता स्वच्छ छवि का है जो समाज और वार्ड का विकास कर सकता है, लेकिन छुटभैया नेता अपनी अवैध कमाई और चमक-दमक दिखाकर छोड़ वार्ड नंबर 48 की जनता को ठगने का काम कर रहे हैं, जिला पंचायत के वार्ड नंबर 48 के लोग काफी समझदार हैं यहां के ग्रामीण छूट भैया नेताओं के बहकावे में आने वाले नहीं हैं, लोगों ने जिला प्रशासन प्रयागराज से इनके आय, व्याय और चुनावी प्रचार के दौरान अवैध खर्चो की जांच कराने की मांग किया है, फिलहाल हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण और आवंटन को अंतिम रूप देने पर 15 मार्च तक रोक लगा दी है कोर्ट ने राज्य सरकार समेत सभी पक्षकारों को निर्देश दिया है कि पंचायत चुनाव संबंधी वर्ष 1999 के नियम 4 के तहत सीटों पर दिए जाने वाले आरक्षण को 15 मार्च तक अंतिम रूप नहीं देंगे ।


Post a Comment

0 Comments