Ticker

6/recent/ticker-posts

कोखराज थाना परिसर में आयोजित हुआ समाधन दिवस, थाना प्रभारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं...

रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में  शनिवार के दिन कोखराज थाना में समाधान दिवस के मौके पर अधिकारियों ने आम जनता की समस्याओं को सुना और जिन मामलों का किन्ही कारणों से पूर्व में निस्तारण नहीं हो सका था उन मामलों का निस्तारण किया ।

बता दें कि थाना समाधान दिवस में कोखराज थाना पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को चायल राजस्व उप निरीक्षक और थाना अध्यक्ष कोखराज प्रदीप राय ने संयुक्त रूप से सुनकर शिकायतों के निस्तारण का प्रयास किया है थाना समाधान दिवस में गांव गांव से पहुंचे तमाम फरियादियों ने अधिकारियों को बताया कि तमाम जमीनी विवाद के मामलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है वहीं कई मामले लड़ाई झगड़े के भी थाना दिवस में पहुंचे हैं सभी मामलों को एसओ कोखराज ने सुना जिसमे ज्यादा मामले जमीन से जुड़े रहे। जिनका सभी सर्किल के लेखपालों को अपने अपने क्षेत्र में जा कर विवादित मामलो को सुलझाने के लिए अधिकारियों ने निर्देशित किया, समाधान दिवस पर ही पांच मामले आये जिसमे से दो मामलो का मौके ही निस्तारण कराया गया तीन समस्या को जांच उपरांत निस्तारण कराने का कार्य लेखपाल द्वारा कराया जाएगा, इस दौरान समाधान दिवस में उपनिरीक्षक, चौकी इंचार्ज मूरतगंज कामता प्रसाद, चौकी इंचार्ज, सिंघिया, आशीष यादव चौकी इंचार्ज भरवारी राकेश राय, लेखपाल संघ के जिला मंत्री धर्मराज, बसन्त लाल, रियाज अहमद कानून गो, अमर सिंह, विनोद मिश्रा, अमृत सिंह, अनुराधा, सुमित, दिलीप सिंह, मदन सिंह, सुरेश मिश्रा, आदि मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments