ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : प्रदेश सरकार के लाख कोशिशों के बाद भी जनपद कौशाम्बी में ओवरलोड बालू के परिवहन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, इसलिए ऐसा हो रहा है कि चायल सर्किल की पुलिस ओवरलोड माफियाओं से मिलकर अवैध वसूली के चक्कर में ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टरों का परिवहन करा रही है ।
आपको बता दें कि पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ चौराहे से रात अंधेरे में गुजर रहे ओवरलोड बालू के ट्रैक्टरों से थाना के एक सिपाही का वसूली करते हुए वीडियो वायरल हुआ है यह वीडियो शुक्रवार की रात में भोर के समय का बताया जा रहा है, जिसमें साफ दिखाई देखा जा सकता है कि किस प्रकार ओवरलोड बालू लेकर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से थाना का सिपाही आगे बढ़ कर अवैध वसूली कर रहा है, यह कारनामा केवल पिपरी पुलिस ही नहीं कर रही है बल्कि जनपद के जिन जिन थाना क्षेत्रों से होकर ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर और ट्रकों का परिवहन होता है वहां के गली चौराहों में अक्सर 112 नंबर डायल पुलिस से लेकर हल्का पुलिस के सिपाहियों को अवैध वसूली करते हुए देखा जाता है यही बड़ी वजह है कि जनपद में ओवरलोडिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं जनपद में जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बन कर बैठे हैं ।
0 Comments