Ticker

6/recent/ticker-posts

बरियावां चौकी के सिपाहियों ने बेवजह छात्र को पीटा, छोड़ने के नाम पर दस हजार रुपए की वसूली रिश्वत...

रिपोर्ट-विनय कुमार


कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली चौकी बरियावां से एक बार फिर पुलिस का अमानवीय चेहरा उजागर हुआ है, जहां पर नीबी साना गांव के रहने वाले लकी पुत्र राजेश नाम के छात्र ने चौकी पुलिस के सिपाहियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस उसके गांव में किसी आरोपी की खोजबीन करने आई थी, पूछने पर जब उसने नहीं बताया तो पुलिस के सिपाही उसे गाली गलौज करने लगे, जब उसने इस बात का विरोध किया तो सिपाही आग बबूला हो गए और उसे पीटते हुए चौकी में लाकर बंद कर दिया, जिसके बाद उसे जमकर मारा पीटा गया, आरोप है कि सिपाहियों ने उसे छोड़ने के नाम पर दस हजार रुपए की रिश्वत उसके परिजनों से लिया है, फिलहाल पुलिस की मारपीट और रिश्वत का यह कोई नया मामला नहीं है चरवा थाना के पुलिस कर्मी मारपीट और अवैध वसूली में काफी दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं, वही पीड़ित छात्र ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से किया है अपने शिकायती पत्र में उसने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग भी किया है ।

Post a Comment

0 Comments