Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरामुफ्ती थाना को जनपद प्रयागराज का नवीन थाना बनाए जाने के बाद आईजी रेंज ने थाना परिसर का किया भ्रमण एवं निरीक्षण, संबंधितों को दिए दिशा निर्देश...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह




प्रयागराज : जनपद में कौशााम्बी का थाना कहा जाने वाला थाना पूरामुफ्ती के जनपद प्रयागराज में विलय होने पर रविवार की शाम आईजी रेंज प्रयागराज कवींद प्रताप सिंह द्वारा पूरामुफ्ती थाना का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया, इस दौरान थाना का कार्यालय, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, बैरक एवं थाना परिसर का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद आईजी रेंज द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया, इस अवसर पर डीआईजी, एसएसपी प्रयागराज और एसपी कौशाम्बी समेत अन्य पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।


जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले पूरामुफ्ती थाना जनपद कौशाम्बी का थाना माना जाता था, इसके क्षेत्र के आने वाले कुछ राजस्व गांव जनपद प्रयागराज में आते थे, लोगों कईब शिकायतों एवं परेशानियों को देखते हुए शासन द्वारा पूरामुफ्ती थाना को जनपद कौशाम्बी से अलग करके प्रयागराज में विलय कर दिया गया, लेकिन जिम्मेदारों ने इस थाना को भी समाप्त कर दिया था जिसे धूमनगंज थाना की चौकी बना दिया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया जिसमें विश्व पत्रकार महासंघ के पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए दोबारा पूरामुफ्ती थाना को जनपद प्रयागराज का नवीन थाना स्थापित किया, यह खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली उनमें खुशी की लहर दौड़ गई, उसी क्रम में शासनादेश मिलने के बाद पूरामुफ्ती थाना के सुचारू रूप से चलन में लाने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों ने कवायद सुरू कर दिया हैं ।

Post a Comment

0 Comments