रिपोर्ट-सोमराज वर्मा
प्रयागराज : जनपद में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से संबंध महिला व्यापार मंडल की आवश्यक बैठक मीरापुर में प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष प्रयागराज के आवास पर महिला व्यापार मंडल की मंडल संरक्षक एवं मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी बहुगुणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में आए हुए महिला पदाधिकारियों ने 9 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री श्री संदीप बंसल जी का जन्मदिवस की तैयारी हेतु महिलाओं ने बैठक का आयोजन करके तैयारी हेतु चर्चा किया, महिला पदाधिकारियों ने यह तय किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी का जन्मदिवस पर महिला पदाधिकारी केक काटकर एवं गरीब बच्चों को भोजन करा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जन्म दिवस.. सेवा संकल्प दिवस के रूप में बनाएगा इसके अलावा महिला पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए चर्चा किया और कहां की महिला व्यापार मंडल का गठन पूरे जिले में बाजार स्तर पर करके, प्रत्येक विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा और महिला पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान पर भी जोर दिया बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष स्मृति श्रीवास्तव ने किया बैठक में प्रमुख रूप से लक्ष्मी बहुगुणा, मंडल उपाध्यक्ष सुधा जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष हिना खान नगर महामंत्री रूपाली अवस्थी, संगठन मंत्री, श्रीमती मीनू देवी, कुमुद केसरवानी, तनु केसरवानी के अलावा महिला पदाधिकारियों ने भाग लिया ।
0 Comments