रिपोर्ट- जैगम हलीम
संम्भागीय परिवहन अधिकारी शंकर सिंह को चांदी का मुकुट पहनाकर किया गया विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न...
कौशाम्बी: संम्भागीय परिवहन अधिकारी शंकर सिंह को चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित, विदाई समारोह सम्पन्न। बस और विक्रम अप्पे यूनियन द्वारा मुकुट पहनाकर किया गया सम्मानित साढे चार वर्ष का कार्यकाल आरटीओ का रहा सराहनीय कौशाम्बी संम्भागीय परिवहन अधिकारी शंकर सिंह का स्थानांतरण प्रदेश सरकार ने बांदा जनपद के लिए कर दिया है। परिवहन अधिकारी का विक्रम अप्पे और बस यूनियन द्वारा धूमधाम से विदाई समारोह उनके कैंप कार्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम का संचालन अभिसार भारती ने किया इस मौके पर व्यापारियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संम्भागीय परिवहन अधिकारी शंकर जी सिंह को ३ नवंबर २०१६ में पोस्ट किया गया था इसके बाद शंकर सिंह जी द्वारा परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को धीरे-धीरे समाप्त कर एक नया जीवन कार्यालय को दिया गया। कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवा कर भ्रष्टाचार को समाप्त किया गया वहीं पर कार्यालय के बंजर जमीन पर पेड़ पौधे और यातायात नियमों की जानकारी के सड़क सुरक्षा चिन्हों को लगाकर सुशोभित किया गया। परिवहन अधिकारी का ४ साल ९ माह के कार्यकाल में किसी भी गरीब वाहन चालक का उत्पीड़न नहीं किया गया। जिस किसी का भी कोई कार्य परिवहन कार्यालय आता था उसे परिवहन अधिकारी द्वारा बिना किसी संकोच के निस्तारित किया जाता था। परिवहन अधिकारी द्वारा कविता के माध्यमों से यातायात नियमों की लोगों को जानकारी दी गई वही चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनके जीवन की रक्षा की गई। परिवहन अधिकारी ने सुरक्षा के नियमों की जानकारी के लिए यातायात माह में मार्गों पर चिन्हो को लगाकर वाहन चालकों के जीवन को सुरक्षित किया गया। परिवहन अधिकारी के कार्यकाल में किसी भी वाहन चालक का उत्पीड़न नहीं किया गया परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन प्रणाली जारी करके भ्रष्टाचार को समाप्त किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन अधिकारी का २३ जुलाई २०२१ में बांदा के लिए स्थानांतरण कर दिया गया। विक्रम अप्पे यूनियन अध्यक्ष मोहम्मद नसीम और बस यूनियन अध्यक्ष पदुम नारायण शुक्ला व उपाध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा परिवहन अधिकारी को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने सौ किलो का माला पहना कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह के कार्यक्रम में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने संबोधित किया उन्होंने कहा कि परिवहन अधिकारी द्वारा यातायात नियमों की कविता के माध्यम से जानकारी देकर लोगों के जीवन को बचाया गया वहीं पर किसान यूनियन के अध्यक्ष बलबीर सिंह चैहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवहन अधिकारी शंकर सिंह जी द्वारा किसी भी वाहन चालक का साढे ४ वर्ष में उत्पीड़न नहीं किया गया पत्रकार राजीव सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवहन अधिकारी ने भीषण जंगल में बने परिवहन कार्यालय को पेड़ पौधों से सुशोभित कर एक नया जीवन दिया विदाई समारोह का संचालन पत्रकार अभिसार भारती ने किया इस मौके पर पत्रकार सोनेलाल निरंजन चैधरी इस्तियाक अहमद,मोहम्मद आबिद, मेराज मंसूरी,तबज़ील अहमद इरशाद अहमद, राजू शुक्ला, राज किशोर, पांडे सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे है।
0 Comments