Ticker

6/recent/ticker-posts

सोना चांदी के लेन देन को लेकर हुई थी महिला की हत्या, पूरामुफ्ती पुलिस ने किया खुलासा...

रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह
 
प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मर्दानपुर  गांव में बीते दिनों एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसका पूरामुफ्ती पुलिस ने खुलासा कर दिया है, पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा मय हमराह पुलिस टीम ने मु0अ0सं0-90/23 धारा 452/302 भादवि का सफल अनावरण कर हत्यारे अभियुक्त अशोक कुमार पासी पुत्र स्वर्गीय वंशीलाल निवासी ग्राम मर्दानपुर थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को  29 मई सोमवार को मनौरी पब्लिक इण्टर कालेज के सामने से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त अशोक कुमार उपरोक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल गदाला, लोहे की राड़ को बरामद किया गया, गौरतलब हो कि मृतका कलावती देवी के पति स्वर्गीय धर्मपाल की मृत्यु वर्ष 2012 में हो जाने के उपरान्त मृतका के 2 छोटे छोटे बच्चो की देखरेख में मृतका के देवर एवं अभियुक्त अशोक कुमार द्वारा सहायता की गयी थी जिस कारण आपस में दोनों  के बीच मधुर सम्बन्ध हो गए थे, अभियुक्त ने अपना जेवर सोना चांदी मृतका के पास सुरक्षित रखने को दिया था, समय  बीतने के बाद अभियुक्त द्वारा अपना जेवर बार बार मांगे जाने पर टाल मटौल की गयी, इसी बात से दिनांक 13 मई 2023 को मृतका कलावती एवं अभियुक्त अशोक कुमार के मध्य लेन देन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया जिसके बाद अभियुक्त द्वारा कुंठित होकर मृतका कलावती देवी को उसके ही घर में गदाला लोहे की राड़ से मार मार कर हत्या कर दी गई, जिसकी सूचना पर मुकदमा उपरोक्त अज्ञात में पंजीकृत होकर अभियोग की विवेचना की गयी, विवेचना के मध्य अभियोग का सफल अनवारण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त अशोक कुमार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल अभियुक्त की निशादेही पर बरामद किया गया है, पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अशोक कुमार को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिस पर न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है ‌।

Post a Comment

0 Comments