Ticker

6/recent/ticker-posts

व्यपार मंडल ने पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक कर, अपनी समस्याओं को अवगत कराया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : सिविल लाइंस व्यापार मंडल एवं प्रयागराज जिले के विभिन्न व्यापार मंडलों के मध्य कमिश्नर पुलिस प्रयागराज के द्वारा एक बैठक का आयोजन पुलिस लाइन सभागार में आयोजित किया गया। इस बैठक में सिविल लाइंस व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अतिरिक्त प्रयागराज जिले के विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने प्रतिभागिता की। सर्वप्रथम पुलिस कमिश्नर श्री रमित शर्मा के द्वारा पूर्व में पुलिस के कार्यप्रणाली एवं वर्तमान में कमिश्नरेट बनने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की एवं कमिश्नरेट बनने के बाद जो अतिरिक्त अधिकार पुलिस को प्राप्त हो गए हैं। उन पर विस्तार से चर्चा की तदोपरांत व्यापारियों की ओर से बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने व्यापारियों की समस्याओं से कमिश्नर पुलिस श्री रमित शर्मा को अवगत करवाया। पुलिस कमिश्नर के द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान से सुन कर क्रम से उनके निदान का आश्वासन दिया एवं उन समस्याओं को अपने अधीनस्थ अधिकारियों को नोट करवा कर त्वरित कार्यवाही करने का आदेश दिया। बैठक में सिविल लाइंस व्यापार मंडल के महामंत्री शिव शंकर सिंह ने ट्रैफिक की समस्याओं के विस्तार से चर्चा की एवं उन्हें योजनाबद्ध तरीके से हल करने के सुझाव भी दिए। सुझाव को कमिश्नर पुलिस के द्वारा नोट करवा कर उन्हे शीघ्र लागू करवाने का आश्वासन भी दिया। बैठक में प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कादिर भाई ने भी नेहरू मार्केट के संबंध में कुछ उपयोगी सुझाव कमिश्नर साहब को दिए उन सुधारों को पुलिस कमिश्नर के द्वारा लागू करवाने का आश्वासन दिया।सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश सिंह जी के द्वारा चौक एरिया में जहां सर्राफा कारोबार होता है, पुलिस गश्त तेज करने की मांग की ईस्टर्न चेंबर ऑफ कॉमर्स के विनय टंडन के द्वारा कच्चे माल को उनके व्यापारियों तक पहुंचने की समस्याओं पर प्रकाश डाला। बैठक में प्रयागराज व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशांत केसरवानी के द्वारा ग्रामीण बाजारों में प्रत्येक माह पुलिस एवं व्यापारियों के मध्य एक बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह जी ने सिविल लाइंस में खुलेआम वाहनों में बैठकर शराब पीने की घटनाओं पर प्रकाश डाला इंदिरा भवन के मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष अरोड़ा ने इंदिरा भवन के परिसर में लाइट ना होने से वहां अंधेरा रहने की शिकायत की दवा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे ने लीडर रोड की गलियों में अराजक तत्वों की उपस्थिति की शिकायत की अलापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा ने ई-रिक्शा बालों के द्वारा अनियंत्रित रूप से ई रिक्शा चलाने शिकायत की। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष के द्वारा सुलेमसराय ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में दो अग्निशमन वाहन खड़े करवाने की आवश्यकता पर बल दिया। जिस पर त्वरित निर्णय लेते हुए पुलिस कमिश्नर के द्वारा सुलेम सराय बाजार में अथवा ट्रांसपोर्ट नगर में दो फायर टेंडर खड़ी करवाने का आदेश दिया। व्यापारियों की बैठक में जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्षा अवंतिका टंडन एवं महामंत्री श्रीमती पल्लवी अरोड़ा ने भी अपने उपयोगी सुझाव दिए। बैठक में सिविल लाइंस व्यापार मंडल के संरक्षक सरदार रणधीर सिंह ने भी व्यापार से संबंधित सुझाव दिए इस बैठक में सुलेमसराय व्यापार मंडल के अध्यक्ष दांडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष जारी बाजार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजापुर, व्यापार मंडल के महामंत्री घूरपुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री विभिन्न व्यापार मंडलों से आए लगभग 50 व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सिविल लाइन व्यापार मंडल के अध्यक्ष द्वारा कमिश्नर पुलिस एवं उनके सहयोगी पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बुके देकर आभार प्रगट किया।

Post a Comment

0 Comments