रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की रथयात्रा आज कौशाम्बी पहुंची। साहू समाज के कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा का किया भव्य स्वागत। रथयात्रा की शुरुआत झांसी से होते हुए आज कौशाम्बी जनपद पहुंची। जो कौशाम्बी के अझुआ नगर पंचायत श्री शेष कुमार साहू, सैनी चौराहा विरेन्द्र कुमार साहू उर्फ विक्की साहू, पतौना चौराहा सिराथू श्री योगेन्द्र साहू, मंझनपुर चौराहा श्री मनीष साहू, चायल अंतगर्त तिल्हापुर मोड़ के आर.पी. गेस्ट हाउस कोटिया में श्री रामप्रकाश साहू जिलाध्यक्ष जी की अगुवाई में भव्य रथयात्रा का हुआ स्वागत। रामप्रकाश साहू प्रधान ने सभी रथयात्रा के पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। यह यात्रा जगदीश प्रसाद साहू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बड़ी धूमधाम से निकाली जा रही है। प्रदेश भर के 75 जिलों में रथयात्रा भव्य तरीक़े से निकाली जा रही है। जगदीश प्रसाद साहू ने बताया कि यह रथयात्रा अपने समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे समाज के लोग जागरूक होंगे और लखनऊ में 25 नवंबर को जो महासम्मेलन होने जा रहा है, उसमें सभी लोग बड़े से बड़े संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम के महारैली को बनाएं और समाज के लोगों को राजनीतिक दल पार्टियों में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी मिले। रथयात्रा के स्वागत में रमाशंकर साहू युवा प्रदेश अध्यक्ष, नरेन्द्र साहू प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, रामप्रकाश साहू जिलाध्यक्ष कौशाम्बी, ईश्वर दीन साहू (पत्रकार) साहू एकता मंच मीडिया प्रभारी कौशाम्बी, कन्हैया साहू युवा प्रदेश मंत्री, अमृत लाल साहू बैगवां साहू सामूहिक विवाह प्रकोष्ठ अध्यक्ष, एडवोकेट विजय कुमार साहू, भोला साहू, आकाश साहू, रामबाबू साहू, एडवोकेट मनोज साहू, प्रदीप साहू, केशरी लाल, प्रमोद साहू, चेतराम साहू, राजेंद्र साहू, डॉ0 देवशरण साहू व समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण बड़े संख्या में मौजूद रहें।
0 Comments