ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा गांव में दबंगों ने दो सगे भाइयों को घेरकर लाठी डंडों से पीट दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं मामले की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में प्रथम उपचार के लिए भर्ती करा दिया। वहीं पीड़ितों की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने तीन लोगों
के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था बाकी दो लोग मौके से फरार हो गए थे मामला थाना में दर्ज होने के बाद अब उनकी तलाश पुलिस कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा गांव के रहने वाले अभय सिंह ने थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 8:30 से 9.00 बजे के बीच उसका छोटा भाई लोकेश सिह पुत्र नन्दलाल सिंह घर के बाहर जाने के लिए निकला था उसी समय सचान सिंह पुत्र श्रवण सिंह, धर्मेन्द सिंह पुत्र सचान सिंह, जिन्तेन्द्र सिंह पुत्र सचान सिंह ने ललकारते हुए गाली गलौड़ा किया। विरोध करने पर उसे और उसके भाई पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। पीड़ित ने बताया कि जितेन्द्र सिंह ने सामने से अवैध असलहा से उसे गोली मारी तथा गोली नहीं लगने पर तीनों लोगो ने मिलकर लाठी-डन्डो से उसके भाई को मार गिराया। उक्त दबंग पीड़ित के भाई लोकेश सिंह को अचेता अवस्था में छोड़कर भाग गये।
पीड़ित का आरोप है कि सचान सिंह एक अपराधी प्रवृति का आदमी है अभी कुछ दिनो पहले ही जेल से छुटकर आया है। जिसके द्वारा उसे जान से मारने की धमकी कई बार दी जा चुकी है। पीड़ित ने मामले में पुलिस आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराकर उक्त फरार दबंगों को जल्द गिरफ्तार कराने की मांग किया है।
0 Comments