रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद के थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक-07.12.2023 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शुभम कुमार पुत्र स्व0 सुमत लाल निवासी असरावे कला थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज को 120 फीट रोड दामूपुर मोड के पास थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार कर कब्जे से 02 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी समबन्ध में थाना धूमनगंज पर मु0अ0सं0 - 662/2023 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- शुभम कुमार पुत्र स्व0 सुमत लाल निवासी असरावे कला थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 27 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 - 662/2023 धारा 8/20 NDPS Act थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 02 किलोग्राम अवैध गांजा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1.उ0नि0 विवेक कुमार सिंह थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.उ0नि0 अखण्ड प्रताप सिंह थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.हे0का0 स्वतंत्र यादव थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4.का0 विक्की सिंह थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
0 Comments