रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में संदीपन घाट थाना क्षेत्र में बंद पड़े पुराने भट्टे पर मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है, बतादें कि दिनांक 7 दिसम्बर 2023 को सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना संदीपनघाट क्षेत्रान्तर्गत कोइलहा में पुराने भट्ठे के पास नाली में एक व्यक्ति का शव पड़ा हैं, सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस फोर्स और फील्ड यूनिट की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया था, जिसके बाद पुलिस द्वारा जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम वीरू रैदास पुत्र राजेश उर्फ जोगा निवासी नई बस्ती कोइलहा थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी है तथा उसकी उम्र करीब 20 वर्ष हैं, घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 300/23 धारा 302/201/34 भादवि पंजीकृत किया गया था घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा घटना का सफल अनावरण करने के लिए तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया गया थी, इसी क्रम में दिनांक 8 दिसंबर 2023 को थाना संदीपनघाट पुलिस और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस के माध्यम से साक्ष्य संकलन के आधार पर 5 अभियुक्त सोनू उर्फ सोना, बब्लू उर्फ बल्लू को भट्ठे का पास से तथा पप्पू, धर्मेन्द्र, अंगद को हड्डी गोदाम कोइलहा जीटी रोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया, अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 1 अदद लोहे का पाइप, मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है जिसमे संबंध में विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।
गौरतलब है कि अभियुक्तगणों ने पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि हम लोग पासी जाति के हैं जबकि मृतक रैदास जाति का हैं मृतक बीरु हमारे समाज के पप्पू एवं हमारे मित्र धर्मेन्द्र के रिस्ते की एक लड़की से सम्बन्ध बनाने और शादी करने के लिए भगाकर ले जाने की बात कर रहा था तथा मना करने पर मान नही रहा था, जिससे हम लोगों को अपमान महसूस हुआ, इसीलिए हम लोगों ने मृतक बीरु को जान से मारने की नियत से योजना बनाई और मृतक को खाने पीने का लालच देकर भट्ठे की ओर ले गये, जहां पर हम लोगों ने लोहे की पाइप से मृतक के सिर पर और शरीर पर चोटे पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी थी, मृत्यु हो जाने के बाद हम लोगों ने लाश को ले जाकर भट्ठे की चिमनी के नीचे बनी नाली में छिपा दिया था ताकि जंगली जानवर खा जाएं और शव का पता नहीं चलें, अभियुक्तों की कबूलदारी के बाद घटना का सफल खुलासा हो गया है, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा घटना का अतिशीघ्र सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीमों को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया है ।
0 Comments