Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला अध्यक्ष ने चलाया सदस्य जोड़ो अभियान, ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर किया किसानों से मुलाकात...

रिपोर्ट-नरेन्द्र कुमार द्विवेदी 

कौशाम्बी : जनपद में भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन के जिला जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह ने पदाधिकारियो सहित संग संगठन को मजबूत बनाने हेतु सदस्य जोड़ो अभियान के तहत कई ग्रामों का भ्रमण कर किसानों से मुलाकात किया, इस दौरान उन्होंने किसानों को संगठन से जुड़ने का आहवान किया है जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब का किसान शिक्षित हो चुका है अब किसानों को कोई बेवकूफ नही बना सकता अब किसान नेताओ का कठपुतली बनकर नही रहेगा, किसान अपना निर्णय लेने में सक्षम है किसान  अब अपनी हक की लड़ाई स्वयं लड़ेगा, सभी किसानों ने एक स्वर में कहा अबकी बार किसान सरकार, जिलाध्यक्ष ने कहा किसान मसीहा ठाकुर भानू प्रताप सिंह के सपनों को साकार करना है प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश प्रताप सिंह जिन्होंने किसानों के हित के लिये लगभग 400 किलोमीटर पैदल चल कर लखनऊ पहुचे थे ऐसे किसानों के दुखों को समझने वाले नेताओं का हम किसानों को साथ देना होगा तभी किसानों की भलाई हो सकती है ।

जिलाध्यक्ष ने अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया,इस दौरान नेवादा ब्लाक अंतर्गत ग्राम हासिमपुर किनार, ग्राम बहुंगरा,‌‌ ग्राम रही, ग्राम बल्हेपुर, ग्राम सेउढा, ग्राम पुरैनी, ग्राम कोइलाहा के किसानों से मुलाकात किया गया, भ्रमण के दौरान जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, अयोध्या प्रसाद यादव, तहसीलाध्यक्ष चायल शारदा प्रसाद अग्रहरी, नेवादा ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर कुशवाहा आदि किसान शामिल रहे ।

Post a Comment

0 Comments