Ticker

6/recent/ticker-posts

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसडीएम का किया घेराव, अधिवक्ता के साथ हुई थी मारपीट...

रिपोर्ट- सुल्तान मोहम्मद 

कौशाम्बी : जनपद में अधिवक्ता दिव्यमणि के साथ 28 नवंबर को कुछ अराजकतत्वों ने मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया था जिसके बाद मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई थी, मामले में कई दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने अराजकतत्वों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की है जिससे बार एशोसिएशन चायल के अधिवक्ता आक्रोशित हो गए है, अधिवक्ताओं ने अराजकतत्वों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीएम चायल को ज्ञापन सौपा है ।

जिसमें उन्होंने बताया कि वह न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है उप जिलाधिकारी चायल सहित विभिन्न अधिकारियों को ज्ञापन की प्रतिलिपि अधिवक्ता संघ बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेश्वर सिंह ने सौपा है इस दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments