ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आज महेश्वरी प्रसाद इण्टरमीडिएट कॉलेज के संस्थापक प्रबन्धक स्वर्गीय देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव जी के स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, कुलपति इलाहाबाद विश्वविद्यालय संगीता श्रीवास्तव ने माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रशस्ति-पत्र भेंट किया तथा माननीय न्यायमूर्ति सर्वोच्च न्यायायल श्री विक्रमनाथ श्रीवास्तव जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें आप सब के बीच में आ करके अत्यन्त प्रसन्नता की अनुभूति हो रहीं है, कौशाम्बी जनपद के इस आलमचन्द्र में आज से 6 दशक पूर्व जब अपने पूर्वजों के धरोहर को संरक्षित करने और उस परम्परा को यहां की स्मृतियों में बनायें रहने के लिए जब उस समय के प्रख्यात अधिवक्ता श्री देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव जी ने इस विद्यालय की शुरूआत की होगी उस समय यह क्षेत्र कितना पिछड़ा रहा होगा, लेकिन मन में एक भाव था परोपकार का, जनसेवा का, पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता भाव व्यक्त करते हुए उनके नाम को बनाये रखने का और आज उनका यह सपना यहां पर महेश्वरी प्रसाद इण्टरमीडिएट कॉलेज के रूप में साकार होकर हम सब के सामनें मूर्त रूप में हैं, उन्होंने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव जी जिन्होंने अपने पूर्वजों के प्रति पितृ परम्परा के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता का भाव रखते हुए संस्था की स्थापना की उनके एवं बाबू महेश्वरी प्रसाद जी की स्मृतियों को नमन करते हुए श्रद्धान्जलि अर्पित किया, उन्होंने कहा कि आप जितने भी धार्मिक ग्रन्थ पढ़ते होंगे चाहे श्रीमद्भागवत गीता हो या रामचरितमानस हो या पौराणाणिक परम्परा से जुड़ा हुआ कोई भी ग्रन्थ हो, वो एक बात की प्रेरणा देते हैं कि बिना श्रद्धा के ज्ञान नहीं प्राप्त हों सकता है श्रद्धा के लिए हमारे मन में कृतज्ञता का भाव होना चाहिए, किसी महापुरूष ने अपने पूर्वजों की स्मृतियों को बनाये रखने के लिए इस विद्यालय की स्थापना की है आज के भागम भाग के समय में जब लोग स्वयं की व्यवस्था के लिए दर दर भाग रहें है तब आज से 60 वर्ष पहले इस विद्यालय की स्थापना होती है ।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सरकार से वित्तपोषित एवं सरकारी विद्यालयों में भवन निर्माण के लिए सरकार पैसा दे रहीं है जिसमें सरकार 75 से 90 प्रतिशत पैसा सरकार दे रहीं है और 10 से 25 फीसदी पैसा प्रबन्धन को जनसहयोग से लेकर के करना है, उन्होंने बच्चों से कहा कि सामान्य पाठ्यक्रम के साथ-साथ लाईब्रेरी भी जायें, अखबारों को जरूर पढ़े, पुस्तकालयों में नई-नई पुस्तकों को अवश्य पढ़ें, जिससे आपका ज्ञान अर्जन होगा, आपको आगे बढ़ने के लिए एक नई प्रेरणा प्राप्त होगी, सफलतम कहॉनियों को देखने-सुनने का एक अवसर प्राप्त होगा, उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे करके लाइब्रेरी को डिजिटल लाईब्रेरी के रूप में विकसित करना होगा, सरकार इसमें सहयोग कर रहीं है, उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत महेश्वरी प्रसाद इंण्टर कॉलेज का भी चयन हुआ है, सरकार इसके लिए धन उपलब्ध करा रहीं है, जिससे इस भवन को और अच्छा बनाया जा सकें, नये क्लॉसरूम एवं लाइब्रेरी बनाने तथा सुविधाओं को विकसित करने में धनराशि का उपयोग हो पायेंगी, मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि यहां पर नया महाविद्यालय खोलें जाने के लिए प्रस्ताव उपलब्ध करायें, जिससे यहां के बच्चों को शिक्षा की उत्तम व्यवस्था मिल सकें, कुलपति इलाहाबाद विश्वविद्यालय संगीता श्रीवास्तव का महाविद्यालय के निर्माण में मार्गदर्शन मिलेंगा, यह महाविद्यालय, यहां पर उच्च शिक्षा की आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगा, उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने हम लोगों को एक अवसर दिया है ।
वहीं माननीय न्यायमूर्ति सर्वोच्च न्यायायल श्री विक्रमनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि यह विद्यालय जो आप देख रहें है, यह विगत 60 वर्ष की मेहनत का परिणाम है, वर्ष 1964 में इस विद्यालय की स्थापना की गई थी, उस समय यहॉ पर कोई भी विद्यालय नहीं था प्राथमिक विद्यालय के रूप में इस विद्यालय की स्थापना हुई, धीरे धीरे यह इण्टर कॉलेज तक पहुंचा है इस विद्यालय में वर्तमान में 2526 बच्चें पढ़ रहें है प्रत्येक वर्ष स्वर्गीय देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव जी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इस विद्यालय में पढ़े हुए बहुत से बच्चें विभिन्न पदों पर सेवायें दें रहें हैं, इस अवसर पर माननीय मंत्री जलशक्ति श्री स्वतन्त्रदेव सिंह, माननीय सांसद श्री विनोद सोनकर, माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती कल्पना सोनकर, प्रमुख सचिव गृह, सूचना श्री संजय प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक श्री भानु भाष्कर, पुलिस महानिरीक्षक श्री चन्द्र प्रकाश, जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण तथा पूर्व विधायकगण-श्री संजय गुप्ता, शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल एवं श्री लाल बहादुर उपस्थित रहें ।
0 Comments