Ticker

6/recent/ticker-posts

ओवर आल ग्रीन हाउस ने फहराया अपना परचम, वीबीपीएस स्कूल का वार्षिक खेल उत्सव संपन्न....

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : जनपद में 5 दिसंबर 2023 को काजीपुर के समीप स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में लगभग दो हफ्ते से चल रहे खेलों का समापन हो गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि चेस एशोसियेशन के सचिव श्याम जी पाठक, योगेश साहू, भैय्यन पासी ने मशाल जलाकर खेल का विधिवत आरम्भ किया, इससे पूर्व राकेश मालवीय ने बच्चों को खेल की शपथ दिलाई और राष्ट्रगान करवाया, परेड का शुभारंभ एनसीसी की खुशी, पूर्वी, अंजलि और प्रियांशी के नेतृत्व में हुआ, इनमें रेड हाउस की पलक सिंह, येलो की मानसी पटेल, ब्लू हाउस की तेजस्वी केसरवानी, ग्रीन हाउस की हनी मोदनवाव ने बालिका वर्ग को लीड किया, जबकि बॉयज में रेड हाउस के वंश केसरवानी, यलो हाउस के विपिन यादव, ब्लू हाउस की विष्णु दिवाकर, ग्रीन हाउस के ऋषभ में इसका नेतृत्व किया, इसी तरह मसाल जुलूस का नेतृत्व हेड गर्ल पलक द्विवेदी, रेड हाउस की पलक सिंह, यलो हाउस की कप्तान खुशी केसरवानी, ग्रीन हाउस ब्लू हाउस की तेजस्वी केसरवानी ने नेतृत्व किया, छोटे बच्चों ने शानदार पीटी की, वही रेस में लड़कियां और लड़कों ने प्रतिभाग किया है ताइक्वांडो का शानदार प्रदर्शन हुआ, पिरामिड बनाया गया, खो-खो में बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया और फुटबाल, ड्रिलिंग तथा कबड्डी और रस्साकशी जैसे प्रमुख खेलों का आयोजन हुआ ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक व उत्थान संस्था के सचिव डॉक्टर के के तिवारी और संस्था अध्यक्ष धीरेन्द्र तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों को खेल भावना से खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया, उन्होंने कहा कि आप सब यहीं से निकलकर आप देश-विदेश तक का सफर तय करते हैं आपके लिए मेरी शुभकामनाएं हमेशा रहेगी, प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला ने इस अवसर पर विजयी बच्चों को बधाई दी और जो खेल में अच्छा नहीं कर सके, उनसे आने वाले खेलों में और मेहनत करने की बात कही, उन्होंने अपने पूरे स्टाफ को न केवल बधाई दी बल्कि कहा कि आप सब की मेहनत रंग लाई, हमारे बच्चे हर दिशा में अच्छा कार्य करते हैं इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय ने बच्चों पूरे खेल कार्यक्रम का बड़े शानदार ढंग से संचालन किया, मुख्य अतिथि ने जब बच्चों को शील्ड और मेडल दिए तो पूरा मैदान खुशी की लहर में झूम उठा, उन्होंने कहा कि पढ़ाई और खेल हम सबके जीवन के प्रमुख अंग हैं ।


उन्होंने कहा आपको देखकर हमें अपना बचपन पुनः याद हो जाता है इस बार सभी बच्चों को अलग अलग किस्म की सीट देखकर सम्मानित किया गया साथ ही ओवरऑल शील्ड ग्रीन हाउस प्रदान की गई, इस अवसर पर नकुल तिवारी, आरपी ओझा, मनीष अग्रहरि, रिकी यादव, फातिमा उस्मानी, जैनब, रिंकू नाग, शाइस्ता फारूकी, सदफ शेख, सुधा पांडे, शाबान, शशी मिश्रा, बलदाऊ पाण्डेय, रवींद्र उपाध्याय, ब्रह्मदत्त शुक्ल आदि ने अपना सहयोग दिया ।

Post a Comment

0 Comments