रिपोर्ट-संदीप कुमार
कौशाम्बी : जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री कारागार उत्तर प्रदेश श्री सुरेश राही जी ने गुरुवार को ग्राम पंचायत गिरधर एवं हटवारामपुर मडूकी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया, माननीय प्रभारी मंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित स्टॉलां का अवलोकन तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन कराया, प्रभारी मंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य ने ग्राम पंचायत-गिरधर में आयोजित “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत लाभार्थी-श्री गुलाब, श्री राजन प्रसाद एवं ऊषा देवी को पेंशन स्वीकृत प्रमाण-पत्र वितरित किया, इसी प्रकार आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी-तेरसिया, मैकू लाल, फूलमती, किरन देवी, चन्द्र विजय सिंह व दिलीप कुमार को गोल्डेन कार्ड, उज्ज्वला योजना की लाभार्थी-रेशमा पाल, सोना देवी, शिवदुलारी, उर्मिला देवी व श्यामा देवी को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रमाण-पत्र एवं उज्ज्वला योजना के तहत रंजना देवी, कलावती, बदामा देवी, अंजुला एवं गोमती देवी को सब्सिडी चेक वितरित किया तथा लाभार्थी बृजकली एवं सुकुरी को निराश्रित महिला पेंशन स्वीकृत प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी मिठाई लाल व सुमन देवी को आवास की चाभी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी श्री मंतोष कुमार एवं अनित कुमार को आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनन्तर्गत लाभार्थी श्री जसवंत कुमार गौतम को पॉवर स्पेयर यन्त्र के लिए 3000 रुपए अनुदान प्रमाण पत्र, श्रीपाल को 3 एचपी सोलर पंप की स्थापना के लिए 1 लाख 50 हजार अनुदान प्रमाण पत्र एवं श्री धर्मेन्द्र सिंह को कस्टम हायरिंग सेन्टर के लिए 4 लाख रुपए का अनुदान प्रमाण पत्र वितरित किया, इसके साथ ही प्रभारी मंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने निपुण विद्यार्थियों-आदित्य कुमार, अंशराज, सुनैना, अंजली, करिश्मा, विशू, पुष्पा, शिवान्सी, अंकुश, मान्सी, पुष्पा, संध्या एवं वंश को स्कूल बैग और शिक्षण सामग्री प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।
प्रभारी मंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने ग्राम पंचायत हटवारामपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत लाभार्थी श्री रोशन लाल एवं श्री राजाराम को पेंशन स्वीकृत प्रमाण-पत्र वितरित किया, इसी प्रकार उज्ज्वला योजना की लाभार्थी गया, रानी, सुशीला देवी को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रमाण पत्र एवं उज्ज्वला योजना के तहत गीता देवी, केला देवी को सब्सिडी चेक वितरित किया तथा लाभार्थी भुलनियां, रन्नों देवी, श्यामा देवी को निराश्रित महिला पेंशन स्वीकृत प्रमाण पत्र, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनन्तर्गत लाभार्थी राजीव सिंह को फार्म मशीनरी बैंक एवं श्री अरविन्द कुमार को पॉवर स्पेयर मशीन के लिए अनुदान प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी श्री कामता व चितरंजन को आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र तथा निपुण विद्यार्थियों-अजीत, शिवानी, मीनाक्षी, राधिका, रेखा, सोनम, संजय, सत्यम, सौरभ, विजेता एवं पिंकी को स्कूल बैग व शिक्षण सामग्री प्रदान कर उत्साहवर्धन किया,
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने देश को विकसित बनाने का ढृढ़ संकल्प लिया है, देश विकसित तभी होगा, जब गांव विकसित हो, सरकार गॉवों पर विशेष ध्यान देते हुए गॉवों में अनेक विकास कार्य एवं योजनाओं के माध्यम से गॉवों के गरीब व्यक्तियों को लाभान्वित करने का निरन्तर कार्य कर रहीं है गांवों के लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार वहीं है, जो गरीबों, महिलाओं, मजदूरों, पीड़ितों एवं शोषितों के कल्याण के लिए कार्य करती है, केन्द्र की मोदी जी की सरकार एवं प्रदेश की योगी जी की सरकार गरीबों, महिलाओं, मजदूरों, पीड़ितों एवं शोषितों के कल्याण के लिए कार्य किया है निरन्तर कार्य कर रहीं है, उन्हांने कहा कि कोविड काल से ही निःशुल्क राशन दिया जा रहा है, यह मोदी की गारण्टी है कि कोई भूखा नहीं सोयेंगा ।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायतां में किया जा रहा है केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आप लोगों को दी जा रही है तथा छूटे हुए पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है, यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारण्टी है कि कोई भी पात्र लाभार्थी छूटने नहीं पायेंगा, सभी को लाभान्वित किया जायेंगा, उन्होंने कहा कि जिन लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है एवं जो पात्र हैं पंजीकरण करायें, योजना का लाभ अवश्य मिलेंगा, उन्होंने कहा कि जब गांवों का विकास होगा तो देश का विकास होगा, सरकार गॉवों के विकास के लिए संकल्पित है, उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाये जा रहें हैं ।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम 26 जनवरी 2024 तक संचालित किया जायेंगा, प्रत्येक वैन प्रतिदिन 2 गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहीं है, उन्होंने कहा कि “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम का उद्देश्य-सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन, विशेषकर वंचित लोगों को जागरूक करना, विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत छूटे हुए पात्र लोगों को चिन्हित कर लाभान्वित करना तथा लाभान्वित लाभार्थियों से उनके अनुभव, फीडबैक प्राप्त करना है, उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल के माध्यम से योजनाआें की जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हों तथा किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड एवं आवास आदि के लिए आवेदन, पंजीकरण करा लें, जिससे पात्रता की स्थिति में लाभान्वित किया जा सकें, उन्हांने कहा कि सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रहीं है, योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लाभ उठायें, उन्होंने कहा कि जिन लोगों की आयु 60 वर्ष से अधिक हो गई है तथा पेंशन नहीं मिल रहीं है, वे सभी लोग वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन अवश्य करें, ताकि पात्रता की स्थिति में लाभान्वित किया जा सकें, कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने नहीं पायेंगा, सभी को योजना से लाभान्वित करने का प्रयास किया जायेंगा ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर रवि किशोर त्रिवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुष्पेन्द्र कुमार, खण्ड विकास अधिकारी श्री भावेश शुक्ला एवं उपायुक्त मनरेगा श्री मनोज वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी श्रीमती कविता पासी, प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख सिराथू श्री लवकुश मौर्य, श्री जगदीश सरोज, श्री मुन्ना पटेल, श्री विनय पाण्डेय एवं श्री ओम प्रकाश पासी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहें ।
0 Comments