Ticker

6/recent/ticker-posts

घर से दूर फंदे पर लटका मिला चक्की श्रमिक का शव, हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने का आरोप...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : जनपद में पिपरी क्षेत्र के कसेंदा गांव स्थित ससुर खदेरी नदी में बुधवार की सुबह एक शीशम के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ आटा चक्की श्रमिक का शव मिला है शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई, सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को फंदे से नीचे उतार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया, जानकारी होने के बाद मर्चरी हाउस पहुंचकर स्वजनों ने शव की पहचान किया है, मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के शेखपुर इब्राहिमपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राजू सरोज पुत्र मुन्नी लाल श्रमिक है उसकी पत्नी रूखमणी देवी के मुताबिक वह गांव के ही चंद्रका प्रसाद की आटा चक्की मजदूरी पर चलते थे मंगलवार को वह बाजार से मीट लाए थे, बेटा आकाश ने बताया की रात करीब नौ बजे वह चक्की का काम खत्म करने से पहले उसे मीट दे कर घर भेज दिया, इसके बाद वह चक्की संचालित कमरे में ताला लगा कर घर के लिए निकले । इस बीच वह लापता हो गए, सुबह राजू का शव पिपरी क्षेत्र के कसेंदा गांव में ससुर खदेरी नदी में रहे एक शीशम के पेड़ पर नेलान की रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ नदी किनारे लकड़ी तोड़ने गए कुछ लोगों ने देखा, शव मिलने की सूचना ग्रामीणों तक पहुंची तो आसपास के दर्जनों गावों के सैकड़ों लोग घटनास्थल पहुंचे। लोगों की सूचना के बाद फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी किया। इस बीच पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शैंपलिंग किया ।

प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक शव जिस पेड़ पर लटक रहा था, उस पेड़ की टहनी नहीं टूटे थे साथ ही छाल भी नहीं निकले थे कुछ लोगों का यह भी कहना था कि शव के बायां  पैर में  चप्पल पहना हुआ था, इससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर शव को फंसे पर लटकाकर ठिकाने लगाया गया है नौ बजे मिले शव को दो घंटे तक पुलिस ने शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन इस बीच पहचान नहीं हो सकी 11 बजे शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया, इसकी जानकारी स्वजनों को हुई तो पत्नी रूखमणी देवी और बेटा आकाश ने राजू के रूप में पहचान खींची गई तस्वीर से किया। घटना को लेकर स्वजनों में रोना पिटना मचा रहा, इस संबंध में पिपरी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह परिहार का कहना है कि स्वजनों ने किसी प्रकार की तहरीर नहीं दिया है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण पता चलेगा। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments