ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में इन दोनों चोरों और बदमाशों का बोलबाला हो गया है थानेदार की निष्क्रियता के चलते चोर उचक्के दिन दहाड़े लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं ऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र के बम्हरौली से सामने आया है जहां बम्हरौली चौकी से 200 मीटर की दूरी पर खुलेआम टप्पेबाज चोरों ने मेडिकल स्टोर संचालक को बेवकूफ बनाकर दराज में रखे पैसों को बारी बारी से पार कर दिया और बड़े ही बेखौफ तरीके से मेडिकल स्टोर से चले गए, जब कुछ देर बाद स्टोर संचालक ने काउंटर का दराज खोलकर देखा तो पैसे गायब थे, मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे को जब खंगाला गया तो वीडियो फुटेज में सामने आया कि मेडिकल स्टोर डाइपर लेने के बहाने एक व्यक्ति नाबालिक लड़के के साथ आया था और दोनों ने बड़े ही शातिराना तरीके से सामान लेने के बहाने स्टोर संचालक को उलझाकर काउंटर के दराज में रखे पैसों को पार कर दिया, टप्पेबाजों द्वारा की गई चोरी की घटना का पूरा वीडियो वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में इन दिनों चोर उचक्के और बदमाश खुले आम छिनैती, चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, मामले में पीड़ित कुमार मेडिकल स्टोर संचालक राहुल कुमार केसरवानी पुत्र सुनील कुमार निवासी बेगम बाजार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देने के बाद भी अभी तक उसका मामला दर्ज नहीं किया गया है ।
वहीं सीसीटीवी में घटना कैद नहीं होती तो थानेदार साफ झूठ बोल जाते कि ऐसी कोई घटना क्षेत्र में नही हुई है क्योंकि ऐसे कारनामे करने में थानेदार को महारत हासिल है, क्षेत्र में ऐसी ही कितनी घटनाएं हुई है जिन्हें थानेदार ने अभी तक दर्ज नहीं किया है अधिकारियों से शिकायत करने पर मामले को दलालों की गवाही पर झूठा बता देते हैं ।
0 Comments