Ticker

6/recent/ticker-posts

धार्मिक धरोहरों के संरक्षण में बड़ा कदम, गीता निकेतन मंदिर का हुआ भूमि पूजन...

रिपोर्ट-विनय गुप्ता 

प्रयागराज : शहर दक्षिणी क्षेत्र के अलोपीबाग स्थित श्री गीता निकेतन मंदिर में शनिवार को लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपेई ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा कि "यही वह मंदिर है, जिसकी कृपा से मुझे विधानसभा का टिकट मिला था।" उन्होंने कहा कि इस मंदिर से उनकी गहरी आस्था जुड़ी है और इसके भव्य जीर्णोद्धार से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

विधायक ने यह भी जानकारी दी कि संत रविदास मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भी सरकारी धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इसके साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर पार्षद सोनू पाठक, सचिन त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण की भी तैयारी की गई तथा जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया।

Post a Comment

0 Comments