रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद के थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त समीर उर्फ छोटू पुत्र कुल्लू निवासी अहमदपुर असरौली थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 13.01.2024 को मीरापुर से टिकरी जाने वाली रोड पर भट्ठा के पास थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया गया व उसके कब्जे से 01 अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 अवैध जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-13/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- समीर उर्फ छोटू पुत्र कुल्लू निवासी अहमदपुर असरौली थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष। बरामदगी का विवरण- 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अवैध जिन्दा कारतूस .315 बोर। पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-13/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- 1.उ0नि0 राजेश यादव, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.का0 अतुल राय, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज ।
0 Comments