Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित के 1,05,000/- रुपये साइबर क्राइम थाना ने वापस कराये...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : आवेदक श्री सौरभ कुमार सिंह पुत्र श्री प्रकाश सिंह निवासी राजापुर  जनपद प्रयागराज, द्वारा साइबर क्राइम थाना पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर 01,40,000/- रूपये की ठगी कर ली गयी थी। उक्त सूचना पर साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी से निकाली गई धनराशि में से 1,05,000/- रुपये आवेदक के खाते में वापस कराये गये। अपनी धनराशि वापस पाकर  आवेदक का चेहरा खुशी  से खिल उठा तथा उनके द्वारा साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज के सार्थक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। आवेदक का नाम व पता- श्री सौरभ कुमार सिंह पुत्र श्री प्रकाश सिंह निवासी राजापुर जनपद प्रयागराज। वापस करायी गई धनराशि-कुल 1,05,000/-रुपये पुलिस टीम का विवरण- 1.नि0 राजीव कुमार तिवारी, प्रभारी साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. का0 लोकेश पटेल, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. का0 अतुल त्रिवेदी, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments