Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, आवागमन में स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी...

रिपोर्ट-हेमराज यादव

प्रयागराज : जनपद में पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही कोई नई नहीं है अक्सर देखा है कि विभाग की अनदेखी के चलते करोड़ों की लागत से बनी सड़कें जर्जर हो जाती है, सड़कों के ख़राब होने का सबसे बड़ा कारण पानी को माना जाता है जबकि अधिक्तर सड़कों पर ध्वस्त पड़ी नालियों का पानी बहता रहता है ऐसा ही एक नजारा कृष्णा मंदिर के समीप जीटी रोड पर देखने को मिला है यहां पर लगातार जीटी रोड पर गंदी नाली का पानी बह रहा है जिससे पैदल आवागमन करने वाले लोगों के गिरकर कपड़े खराब हो रहे हैं लोगों का आरोप है कि कृष्ण मंदिर के समीप बस्ती की रोड किनारे नाली जाम हो गई है जिसका गंदा पानी रोड पर बह रहा है पानी के चलते रोड भी जर्जर होती दी रहा है, ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या की शिकायत जिम्मेदारों से किया लेकिन उनके कान में अभी तक जूं नहीं रेंगी है, जबकि यहां कई बार सड़क पर पानी भरने की वजह से भयंकर दुर्घटना हो चुकी है केंद्रीय विद्यालय के सामने होने की वजह से अक्सर छात्र-छात्राएं इसी कीचड़ में गिरते रहते है स्थानीय ग्रामीणों जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर जिम्मेदारों से नाली की सफाई कराये जाने की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments