रिपोर्ट-जैगम हलीम
प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पूरामुफ्ती गेट के समीप जीटी रोड किनारे मां काली की प्राचीन मंदिर स्थित है जिसके पीछे पड़ी भूमि जीटी रोड किनारे होने की वजह से बेस कीमती है इस भूमि पर दबंगों ने कब्जा करने की नीयत से मंदिर की जली को तोड़ दिया, ग्रामीणों का आरोप है कि अराजकतत्वों द्वारा मंदिर के कुछ हिस्सों को तोड़कर दान पेटी को चोरी किया गया है 22 जनवरी को अयोध्या में भागवान श्री राम के मंदिर में पूजन और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है उसी क्रम में काली मां की मंदिर को भी साफ सफाई कराकर सजाया जा रहा था इसके बाद रात के अंधेरे में अराजकतत्वों द्वारा उसे तोड़ दिया गया ।
सुबह ग्रामीणों को मंदिर की जाली टूटने की जानकारी हुई तो सैकड़ो की तादाद पर लोग वहां इकट्ठा हो गए इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए मंदिर की टूटी जालियों को सही करा दिया है ।
पुलिस का कहना है कि भूमि विवाद के चलते मंदिर की जाली तोड़ी गई थी राजस्व विभाग के संपर्क करके जमीन की माप कराई जा रही है तोड़ी गई मंदिर की जाली को पुनः ठीक करा दिया गया है रिपोर्ट आने पर उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।
0 Comments