Ticker

6/recent/ticker-posts

बदमाशों ने युवक का गला रेतकर लूटे पैसे, सुबह खून से लथपथ सड़क किनारे मिला युवक...

रिपोर्ट मोहन लाल 

कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी असवां गांव की बाग के समीप बीती रात को एक युवक की गर्दन रेतकर बदमाश मौके से हुए फरार हो गए हैं सुबह जब शौच करने गये ग्रामीणों ने युवक को खून से लथपथ देखा तो स्थानीय पुलिस को दी, लोगों की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में  इलाज के लिए भेजवा दिया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया, ऐसी सनसनीखेज वारदात होने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर मौसे से एविडेंस के सैंपल लिए हैं, ग्रामीणों का कहना है कि घायल युवक धीरे धीरे आवाज़ में अपनी पहचान रिंकू पाल पुत्र लल्लू पाल बताया कि वह कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव का रहने वाला है ।

घायल युवक के अनुसार उसे बदमाशों द्वारा पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट गांव के पास से लाकर कोखराज थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया गया है बदमाशों ने युवक पर चाकू से जान लेवा हमला करके उसके पास से नगदी पैसे और बाइक लेकर मौके से फरार हो गए थे, इस मामले पुलिस का कहना है कि इस वारदात के मामले में पुलिस घंटा से जांच पड़ताल कर रही है जल्दी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Post a Comment

0 Comments