ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में नूतन वर्ष के पहले दिन ही लोगों ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है, इसी तरह भाजपा के युवा मोर्चा मंत्री अरविंद सोनकर द्वारा पूरामुफ्ती में राम जानकी मंदिर के समीप एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के तमाम लोगों द्वारा सम्मिलित होकर नव वर्ष का जश्न मनाया गया ।
कार्यक्रम में भोजन की भी व्यवस्था कराई गई थी जहां पर लोगों ने भोजन करने के बाद एक दूसरे को गले मिलकर नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी, साथ ही कार्यक्रम में सांस्कृतिक झांकियों का लुक उठाया, इस दौरान अरविंद सोनकर, अनिल मौर्या से साथ भाजपा के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे ।
0 Comments