रिपोर्ट-राजकुमार
प्रयागराज : जनपद में पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना पूरामुफ्ती के थानाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0-10/2024 धारा 380 भा0द0वि0 से सम्बंधित प्रकाश में आए अभियुक्त मिथुन पुत्र शिव नरायन पटेल निवासी बिहका उर्फ पूरामुफ्ती थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को दिनांक-10 जनवरी 2024 को ग्राम टिकरी मोड़ थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से चोरी का 1 खाली गैस सिलेण्डर भारत गैस और 1380 रूपये नकद बरामद किये गये है, जिसके बाद बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी की गयी है साथ ही नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया, चोर अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विपिन कुमार वर्मा, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज, कांस्दीटेबल दीपक पाल थाना पूरामुफ्ती आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।
0 Comments