Ticker

6/recent/ticker-posts

मानिकपुर प्रसव केंद्र बना प्राइवेट अस्पताल, गर्भवती महिलाओं से प्रसव के नाम पर होती हैं वसूली...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जनपद में विकास खंड भगवतपुर के अकबरपुर सल्लाहपुर ग्राम पंचायत में मानिकपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र स्थित है जिसमें निशुल्क प्रसव केंद्र संचालित किया जा रहा है इन दिनों यह प्रसव केंद्र प्राइवेट अस्पताल बन गया है जहां प्रसव के लिए आई गर्भवती महिलाओं के तीमारदारों से अवैध वसूली की जाती है, आपको बतादें कि इस प्रसव केंद्र पर सैंकड़ों ग्राम पंचायतों की गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए आती है वैसे तो यह सरकारी प्रसव केंद्र है जहां सब कुछ फ्री में होना चाहिए लेकिन यह सिर्फ कहने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है जबकि इस प्रसव केंद्र पर गर्भवती महिलाओं से प्रसव कराने के नाम पर अच्छी खासी मोटी रकम वसूली जाती है केंद्र पर आने वाली प्रसव पीड़ित महिलाओं और उनके परिजनों का आरोप है कि प्रत्येक प्रसव के लिए तीमारदारों से दो हजार सौ से लेकर तीन हजार तक वसूल किए जाते हैं दिखाने के लिए यहां पर ग्लूकोस भी मरीज को चढ़ाया जाता है जिसे दिखाकर ग्लूकोज और दवाइयों के नाम पर मोटी रकम की वसूली हो जाती है इतना ही नहीं बख्शीश के तौर पर भी दाई के जरिए पैसे की वसूली होती हैं। तीमारदारों द्वारा विरोध करने पर यहां नियुक्त महिला सहायक नर्स यह कहने से बाज नहीं आती कि अभी प्राइवेट अस्पताल में जाओगे तो बीस से पच्चीस हजार रुपए लगेंगे तब पता चलेगा, बताया जा रहा है कि इस प्रसव केंद्र में तीन महिला स्वास्थ्य कर्मी यानी सहायक नर्स नियुक्त हैं जिनकी ड्यूटी दिन के हिसाब से लगाई जाती है उसी में से एक ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि हम लोग बारी बारी से वसूली में हिस्सा लेते हैं। 

हम वसूली ऊपर तक भी पहुंचते हैं, लोगों का आरोप है कि केंद्र पर सुविधा शुल्क नहीं देने पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा धमकी दी जाती है। सुविधा शुल्क नहीं देने पर मरीज के साथ लापरवाही बरती जाती है और उसे बाहर निकाल दिया जाता है या किसी सेटिंग के अस्पताल में सीरियस मामला बताकर भेज दिया जाता है। इस काम में गांव की आसाएं भी शामिल रहती है लोगों ने मुख्य चिकित्साधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।

Post a Comment

0 Comments