रिपोर्ट-न्यूज़ एजेंसी
दिल्ली : रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 14 जनवरी, 2024 कोवायु सेना स्टेशन, कानपुर में पूर्व सैनिकों की रैली केसाथ 8वें सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के राष्ट्रव्यापीसमारोह का नेतृत्व करेंगे, वह राष्ट्र के प्रति उनकेसर्वोच्च बलिदान और देश के प्रति समर्पित सेवा केलिए उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए युद्ध स्मारक परपुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे, इस वर्ष, यह कार्यक्रम तीनों सेनाओं द्वारा देश भर में 10 स्थानों, श्रीनगर, पठानकोट, दिल्ली, कानपुर, अलवर, जोधपुर, गुवाहाटी, मुंबई, सिकंदराबाद औरकोच्चि में मनाया जा रहा है, सिकंदराबाद में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्षा राज्य मंत्रीश्री अजय भट्ट करेंगे। नई दिल्ली में इस कार्यक्रम का आयोजन मानेकशॉ सेंटर में किया जाएगा और इसमेंवायुसेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख भाग लेंगे, पूर्व सैनिक दिवस को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्रियों/उपराज्यपालों से अपने-अपने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में इस दिन को मनाने का अनुरोधकिया गया है, कार्यक्रम के दौरान सैनिकों को पदक/स्मारिका/मान्यता प्रमाण पत्र आदि से सम्मानितकिया जाएगा। समारोह के हिस्से के रूप में सैनिकों के लिए एक गीत 'वी फॉर वेटरन्स' गान भी बजायाजाएगा, सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1953 में भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफफील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने वर्ष 1947 के युद्धमें सेना की विजय का नेतृत्व किया था और फिर वे औपचारिक रूप से सेना से सेवानिवृत्त हुए, यहदिवस प्रथम बार वर्ष 2016 में मनाया गया था औरतब से हर साल पूर्व सैनिकों के सम्मान में इस तरहके इंटरैक्टिव कार्यक्रमों की मेजबानी करके मनायाजाता है।
0 Comments