Ticker

6/recent/ticker-posts

बेरूई गांव में ठंड के चलते बढ़ा चोरों का आतंक, चलती लाइट फाल्ट कराकर खोल लिया ट्रांसफार्मर....

रिपोर्ट-दिवेन्द्र कुमार द्विवेदी

कौशाम्बी : जनपद में सराय अकिल थाना क्षेत्र के बेरूई गांव में इन दिनों ठंड बढ़ाने के चलते चोरों का आतंक चरम पर पहुंच गया है लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा अगस्त नहीं करने से चोरों के हौसले बुलंद है बेरूई गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर पर शुक्रवार की बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया, ग्रामीणों का कहना है कि रात के अंधेरे में चलती लाइट को फाल्ट कराकर चोरों ने पूरा ट्रांसफार्मर खोल लिया, लाइट गुल होने के बाद कुछ ग्रामीण गांव के बाहर ट्रांसफार्मर की तरफ आए तो देखा कि ट्रांसफार्मर गायब है और वहां पर कुछ लोग खड़े हैं ।

ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख कर वही मौजूद चोर मौके से भाग खड़े हुए गनीमत रही कि लाखों रुपए की कीमत का ट्रांसफार्मर चोर ले जाने से चूक गए, चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर खोल लेने का कारनामा सोचने वाली है चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर खोल लेने से गांव में पूरी तरह से अंधेरा छा गया है, ट्रांसफार्मर के उपकरण इधर-उधर खुले हुए मौके पर पड़े हैं ।

Post a Comment

0 Comments