रिपोर्ट-मोहन लाल
कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी वार्ड नंबर 10 अंतर्गत नौढ़िया आमद करारी टूडी के पूरवा की रहने वाली एक 13 वर्षीय बालिका ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे बालिका की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है, मिली जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 10 नौढ़िया आमद करारी टूडी का पूरा निवासी नीलम देवी उम्र 13 वर्ष पुत्री हरिलाल सरोज रविवार की सुबह अपनी बहनों के साथ रेल लाइन पार कर शौच क्रिया करने गयी थी तभी घना कोहरा छाया होने के कारण ट्रेन की पटरी पार करते वक्त बालिका माल गाड़ी से टकरा गई, जिससे बालिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है बालिका की मौत की जानकारी जैसे ही परिवार वालों को मिली रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए ।
सूचना पर कोखराज एसओ इन्द्र देव और भरवारी चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और बालिका की लाश को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया, परिजनों ने बताया कि बालिक कस्तूरबा गांधी विद्यालय भरवारी में कक्षा 6 की छात्रा थी परिजनों ने मृत बताया अपनी चारों बहनों में दूसरे नम्बर पर थी ।
0 Comments