Ticker

6/recent/ticker-posts

हर्रायपुर में मानक के विपरीत चल रहा हॉस्पिटल, बैनर में लिखा रखा है बड़े बड़े डॉक्टरों का नाम...

रिपोर्ट-जैगम हलीम

कौशाम्बी : जनपद में बरसों से मानक के विपरीत हॉस्पिटल और नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं जानकारी के अनुसार केवल मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत ही बड़ी संख्या में मानक विहीन अस्पताल संचालित हो रहे हैं जबकि जिलाधिकारी ने हाल ही में ऐसे अस्पतालों पर सख्त रूख अपनाया था, इन दिनों गली मोहल्ले में बिना पंजीकरण और बिना मानक के चल रहे हॉस्पिटलों को मरीजों की जान से खिलवाड़ की छूट मिली हुई है अकेले मूरतगंज क्षेत्र में ही जिले के 20 प्रतिशत हॉस्पिटल और नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं जहां आए दिन मरीजों की मौत होती रहती है कुछ में हंगामा होता है तो कुछ आपसी समझौते से निपटा दिए जाते हैं जब जब ऐसे नर्सिंग होम का प्रकरण उठता है महकमे के अधिकारी और कर्मचारी कार्यवाही के नाम पर खानापूरी करने लगते हैं इस बार जिलाधिकारी अमित कुमार की सख्ती पर जिले के कई हॉस्पिटल और नर्सिंग होमओं को सील किया गया है जबकि अन्य कइयों को नोटिस देने की औपचारिता निभाई गई है, अब कार्यवाही के नाम पर डीएम का ध्यान भटकाने के लिए व्यवस्थ विभाग के जिम्मेदार कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति करते घूम रहे हैं, आपको बतादें कि मूरतगंज के क्षेत्र के हर्रायपुर में इसी तरह एक कौशाम्बी हॉस्पिटल खुला हुआ हैं महज मकाननुमा कमरे में संचालित इस हॉस्पिटल के संचालकों को स्वास्थ्य महकमे के किसी अधिकारी का कोई डर नही है इन्हें पुलिस का भी कोई डर नही है स्थानीय लोग बताते हैं इस हॉस्पिटल में कोई डाक्टर मौजूद नहीं रहता हैं अप्रशिक्षित कर्मचारी से लेकर एंबुलेंस चालक तक सफेद कोट पहन कर मरीजों का इलाज करते हैं गांव देहात के मरीजों को फंसा कर उनके आपरेशन तक आपरेशन थियेटर (ओटी ) का कार्य टेक्नीशियन करते हैं, पंद्रह सौ या दो हजार पर अनट्रेंड लड़कियां नर्स का काम करती है इस अनियमितिता के चलते यहां आए दिन हंगामा होता रहता है, लोगों का आरोप है कि इस अस्पताल में बड़े बड़े डॉक्टरों का नाम लिखवाकर बाहर बोर्ड लगाया गया है जबकि सच्चाई यह है कि एक भी डॉक्टर हॉस्पिटल में नहीं बैठता है इससे साफ जाहिर होता है कि डॉक्टर के नाम पर गरीब मरीजों को लूटा जा रहा है, अस्पताल में नर्सिंग एक्ट की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है हॉस्पिटल पूरी तरह से मानक की विपरीत संचालित किया जा रहा है, वही इस संबंध में जब सीएमओ से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि ऐसे मानक विहीन ऐसे हॉस्पिटलों की जानकारी उन्हें नहीं है अगर ऐसा कहीं अस्पताल संचालित हो रहा है तो शिकायत के आधार पर उसकी जांच कराई जाएगी दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही कराते हुए हॉस्पिटल को सीज करा दिया जाएगा ।

Post a Comment

0 Comments