रिपोर्ट-न्यूज़ एजेंसी
दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री संजय जाजू ने आज प्रगति मैदान में नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित 'इंडिया ईयर बुक 2024' और 'कैरियर कॉलिंग' का विमोचन किया, भारत की प्रगति से संबंधित नवीनतम जानकारी प्रदान करने वाली 'इंडिया ईयर बुक 2024' एक वार्षिक संदर्भ पुस्तक है, - जो देश के विकास के बारे में अवगत रहने के इच्छुक लोगों के लिए अनिवार्य है, विभाग की ओर से प्रकाशित एक अन्य पुस्तक 'करियर कॉलिंग', साप्ताहिक समाचार पत्र रोजगार समाचार में हाल ही में प्रकाशित लेखों का एक विचारशील संग्रह है, जो छात्रों और युवाओं को करियर के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करेगी, यह पुस्तक आज के प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में सुविचारित विकल्पों के महत्व पर जोर देती है, इन दोनों पुस्तकों के अलावा प्रगति मैदान के हॉल नंबर 5 के स्टॉल नंबर बी-11में प्रदर्शित प्रकाशन विभाग के विशाल संग्रह में 'योजना,' 'कुरुक्षेत्र,' 'आजकल,' और 'बाल भारती' जैसी लोकप्रिय पत्रिकाएं शामिल हैं, जो अनेक विषयों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती हैं, प्रकाशन विभाग विविध विषयों को कवर करने वाली अपनी पुस्तकों का संग्रह भी प्रदर्शित कर रहा है, पसंदीदा पुस्तकों में गांधीवादी साहित्य, उल्लेखनीय ' बिल्डर्स ऑफ मॉडर्न इंडिया', कला, संस्कृति, विरासत और बाल साहित्य से संबद्ध विभिन्न पुस्तकें शामिल हैं, ये पुस्तकें देश भर में बोली जाने वाली अनेक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं।
0 Comments