रिपोर्ट-दिवेन्द्र कुमार द्विवेदी
कौशाम्बी : जनपद में सराय अकिल थाना क्षेत्र की चौकी चम्पहा बाजार के अंतर्गत गोराजू ग्राम सभा निवासी चंद्रशेखर मौर्य घर से निकलकर पैदल खेत की तरफ जा रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे चंद्रशेखर मौर्य रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए आस पास मौजूद रहे लोगों ने उठाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया सर जहां चोट आने के कारण चंद्रशेखर मौर्य 50 वर्षीय दम ने तोड़ दिया, जैसे ही उसकी मौत की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया, वहीं मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज विपिन यादव ने डेड बॉडी कब्जे में लेकर सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया है ।
0 Comments