Ticker

6/recent/ticker-posts

अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने दिए आदेश, ईडी के सामने पेश होना ही पड़ेगा, बढ़ी मुश्किलें...

रिपोर्ट-न्यूज़ एजेंसी

दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इन दिनों मुश्किलें बड़ती नजर आ रही हैं उनको परिवर्तन निदेशालय ईडी के सामने पेश होना पड़ सकता है पांच बार ईडी की नोटिस को नजर अंदाज कर चुके अरविंद केजरीवाल को रउज एवेन्यू कोर्ट ने जांच एजेंसी के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं पांच बार ईडी की नोटिस को केजरीवाल द्वारा नजर अंदाज किए जाने के बाद एजेंसी ने अदालत का रुख किया था जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत में केजरीवाल को 17 फरवरी को एजेंसी के सामने पेश होने का निर्देश जारी कर दिया है लोकसभा चुनाव के ठीक पहले अब अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में एजेंसी के सवालों का जवाब देना पड़ सकते हैं, अरविंद केजरीवाल के मामले को लेकर भाजपा इसे चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश जरूर करेगी, लोगों का मानना है कि दिल्ली के साथ साथ पंजाब में भी इसका असर हो सकता है अदालत का निर्देश सामने आते ही भाजपा ने कहा है कि अब अरविंद केजरीवाल के सामने जांच से बचने के सभी विकल्प समाप्त हो गए हैं, अब उन्हें शराब घोटाले के सच अदालत और जनता को बताना होगा, भाजपा ने यह भी कहा है कि आम आदमी पार्टी जिस ईडी की जांच को राजनीतिक मामला बताती थी उन्ही आधारों को सही मानते हुए अदालत ने उन्हें ईडी के सामने पेश होने के आदेश दिए हैं यह साबित करता है कि ईडी की जांच गुप्ता आधारों पर चल रही है ।

आम आदमी पार्टी लगातार आरोप लगाती रही है कि परिवर्तन निदेशालय की शराब घोटाले की जांच पर राजनीति की जा रही है उनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए भाजपा के इशारे पर फंसाने की कोशिश की जा रही है पार्टी ने शराब घोटाले को भी पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा बताया था, हालांकि आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह रउज एवेन्यू अदालत के आदेश को सेशन कोर्ट में चुनौती देगी, वहीं भाजपा के नेताओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल इस बार अदालत के निर्देशों का सम्मान करेंगे और उन्हें ईडी के सामने पेश होना चाहिए यदि अब भी अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं होते हैं तो इसका एक ही अर्थ निकलकर सामने आएगा कि वह शराब घोटाले के मुख्य सूत्रधार हैं, फिलहाल अदालत के निर्देश मिलने के बाद अब अरविंद केजरीवाल क्या नया कदम उठाएगें यह कुछ दिनों में ही सामने आ जाएगा लेकिन इससे भारतीय जनता पार्टी को चुनावी मुद्दा बनाकर आप के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है ।
Arvind Kejriwal CM Delhi

Post a Comment

0 Comments