Ticker

6/recent/ticker-posts

पेटीयम ने कहा यूजर्स अफवाहों से रहे दूर, पहले की तरह चलता रहेगा पेटीयम ऐप...

रिपोर्ट-न्यूज़ एजेंसी 

दिल्ली : आरबीआई गाइड लाइन के बाद पेटीएम बंद होने की खबर तेजी से वायरल हुई है जिसने पेटीएम यूजर्सों की चिंताएं बढ़ा दी हैं, हाल ही में खबर आई थी कि भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग आदि में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप अप स्वीकार करने पर रोक दिया था इसके बाद से पेटीएम यूजर्स के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या 29 फरवरी के बाद पेटीएम एप चलना बंद हो जाएगा, अब आरबीआई ने इस पर एक बड़ा अपडेट जारी किया है आरबीआई ने बताया है कि पेटीएम पेमेंट बैंक पर कार्यवाही करते हुए कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं लेकिन पेटीएम एप पहले की तरह ही चलता रहेगा, आरबीआई की कार्यवाही पेटीएम एप की कार्यक्षमता या संचालक को प्रभावित नहीं करेगी, इस संबंध में पेटीएम के प्रवक्ता ने एक संदेश जारी करते हुए कहा कि हम यूजर्स और व्यापारी जनों को आश्वस्त करते हैं कि पेटीएम एप पूरी तरह से चालू रहेगा और हमारी सेवाएं अप्रभावित रहेंगी, पेटीएम के प्रवक्ता ने आगे कहा कि पेटीएम मोबाइल भुगतान नवाचार में अग्रणी बना हुआ है और हम निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के लिए बैंकों के साथ अपनी साझेदारी में तेजी ला रहे हैं हम अपने मार्केट पार्टनर्स को अश्वस्त करते हैं कि पेटीएम क्यूआर, साउंड बॉक्स और कार्ड मशीने हमेशा की तरह काम करती रहेंगी, निर्बाध भुगतान के लिए समाधान प्रदान करने और पूरे भारत में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए हमारा समर्पण हमेशा की तरह मजबूत बना रहेगा, लेकिन पेटीएम बंद होने की खबर लोगों को दुविधा में डाले हुए है पेटीएम यूजर्स की समस्याओं और उनकी संकाओं को दूर करने के लिए पेटीयम लगाकर अपनी शोसल साइटों से यूजर्स को जागरुक कर रहा है कि आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को कुछ डायरेक्शंस दिए हैं इसे रिजॉल्व करने के लिए पेटीएम ऑलरेडी कई सारे थर्ड पार्टी बैंकों के साथ काम कर रहा है यूजर्स पेटीएम बैंक अकाउंट में जमा अपने पैसों का आसानी से इस्तेमाल कर सकते है और उनकी गाड़ियों में लगा फास्टैग भी पहले की तरह ही काम करते रहेंगे, क्यूआर, साउड बॉक्स एवं अन्य फीचर्स भी पहले की तरह ही काम करते रहेंगे, पेटीयम फास्टैग, एनडीएमसी कार्ड, और बिल पेमेंट, सब काम करेंगे, पेटीएम की फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे की लोन डिस्ट्रीब्यूशन, इंश्योरेंस इक्विटी ब्रोकिंग जो पेटीएम मनी एप के थ्रू होती है वह भी बिल्कुल पहले की तरह चलेगी आपको लोगों कुछ चिंता करने की जरूरत नहीं है, पेटीएम के प्रवक्ता द्वारा जारी किया गया या संदेश लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचा जा रहा है क्योंकि पेटीएम एप के यूजर्सों की संख्या करोड़ों में है फिलहाल पेटीएम की ओर से आए इस बयान के बाद लोगों को थोड़ी राहत महसूस हो रही हैं यूजर्स पेटीएम पर फिर से विश्वास बना रहे हैं ।
Paytm
Paytm payment banks

Post a Comment

0 Comments